फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आठ हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बालकनाथ के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में वीरवार को करीब आठ हजार श्रद्धालु बालयोगी के दर्शन के लिए पहुंचे। वीरवार को श्रद्धालुओं ने 14.25 लाख रुपये का चढ़ावा बालयोगी के दरबार में चढ़ाया। मंदिर न्यास को 4,35,700 रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए। इसके साथ ही एक ग्राम 580 मिलीग्राम चांदी भी चढ़ावे में चढ़ाई गई। विदेशी मुद्रा में 77 अमेरिकी डॉलर, 10 यूरो और 15 यूएई दिरहम भी श्रद्धालुओं ने अर्पित किए।
विज्ञापन

बकरा नीलामी से इस दिन कोई आय दर्ज नहीं हुई। मंदिर प्रशासन के अनुसार बारिश के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम स्वाति डोगरा ने कहा कि बारिश के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी जरूर आई है लेकिन बाबा के प्रति लोगों की आस्था पहले की तरह अटूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें