फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर (हि. प्र.): हमीरपुर कॉलेज में एक वर्ष से प्रवक्ताओं के आठ पद खाली

Fri, 17 Feb 2023 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में लोक प्रशासन विषय के प्राध्यापक का पद दो वर्ष से रिक्त चला हुआ है। इससे कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज में शिक्षक न होने से यूजी एवं पीजी कक्षाओं के विद्यार्थियों की सुचारू रूप से कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं।
विज्ञापन




वर्तमान में हमीरपुर कॉलेज में हिंदी, इतिहास, लोक प्रशसान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान विषयों के प्राध्यापकों का एक-एक पद और अंग्रेजी में दो पद भी एक वर्ष से खाली चल रहे हैं। महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों का कहना है कि महाविद्यालय में रिक्त पदों का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है, क्योंकि दिन भर बच्चे कॉलेज में बिना पढ़े वापस घर चले जाते हैं।



कॉलेज छात्र रमन, शिवानी, अंकिता, राहुल, रजत, साहिल, प्रिया, पकंज इत्यादि का कहना है कि कॉलेज में पढ़ाई नहीं हो रही है। जल्द से जल्द प्रवक्ताओं की नियुक्ति होनी चाहिए, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो। उधर, इस बारे कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज ने कहा कि खाली पड़े पदों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें