फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आठ दिन बाद भी नायरा का सुराग नहीं, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Thu, 23 Apr 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत ग्राम पंचायत कड़साई के वार्ड नंबर एक काली चीक से लापता सात वर्षीय नायरा का आठ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बच्ची की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस टीम कड़साई से कलवाड़ा की ओर जाने वाले सभी संभावित रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है, ताकि कोई भी सुराग हाथ लग सके। हालांकि अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार नायरा पिछले सप्ताह बुधवार सुबह करीब 8 बजे उस समय लापता हो गई थी, जब वह अपनी छोटी बहन के साथ खेल रही थी। बहन घर के अंदर चली गई, जबकि नायरा बाहर से अचानक गायब हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बच्ची की तलाश के लिए पुलिस के साथ एसडीआरएफ, वन मित्र, आपदा मित्र और वन रक्षक भी लगातार जंगलों में सर्च अभियान चला रहे हैं।
डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि बच्ची का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, जिसमें समय लग सकता है।

बिझड़ी में तेंदुए का दस्तक का वीडियो वायरल

बिझड़ी (हमीरपुर) क्षेत्र में तेंदुए के देखे जाने का वीडियो वायरल होने से तेंदुए की दहशत भी बढ़ गई है। तेंदुए का वीडियो ग्रामीणों ने बनाया है जिसमें तेंदुआ नाले से एक जंगल में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि तेंदुआ क्षेत्र में है तो वन विभाग जल्द कार्रवाई करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें