गौन करौर में हॉकी एस्ट्रोटर्फ के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने पहुंच अधिकारी।
- फोटो : 1
कांगू (हमीरपुर)। गौना करौर में प्रस्तावित हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान के निर्माण के लिए कवायद तेज हो गई है। इसके लिए उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर मोंही राम, एडीपीओ राजेन्द्र शर्मा, डाइट हमीरपुर के प्राचार्य मदन बन्याल, जीएसएसएस गौना करौर के प्राचार्य जोगिंद्र सिंह, हॉकी कोच कुनाल तथा अन्य अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एस्ट्रो टर्फ मैदान के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की है।
समिति ने निरीक्षण के दौरान भूमि संबंधी कागजातों की भी गहनता से जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मैदान के साथ-साथ खिलाड़ियों की सुविधा के लिए छात्रावास का निर्माण भी किया जाएगा ताकि ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों को रहने-ठहरने की सुविधा मिल सके। इससे हॉकी जैसे खेल को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखरने का अवसर प्राप्त होगा। स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन ने सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया और कहा कि इस मैदान के निर्माण से क्षेत्रीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा मिलेगा तथा भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां से तैयार हो सकेंगे।