फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर की 58 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर की बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश पटियाल की अध्यक्षता में हमीरपुर में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, पीसीसी उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अनीता वर्मा, प्रवक्ता दीपक शर्मा, पीसीसी महासचिव सुनील शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। इय दौरान ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें 11 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 13 सचिव, एक कोषाध्यक्ष व 18 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। इसके अतिरिक्त विधायक, पूर्व विधायक, पीसीसी पदाधिकारी, सदस्य, पूर्व बीसीसी अध्यक्ष, ब्लॉकों के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, जिला परिषद व नगर परिषद के सदस्य कमेटी के सदस्य होंगे। इस दौरान उपाध्यक्षों व महासचिवों को नियुक्ति पत्र भी बांटे गए। पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने कहा कि चुनावी टिकट लेने की होड़ में कांग्रेस में गुटबाजी पनपी है। उनके पूर्व के चुनावों में भी टिकट न मिलने से खफा कांग्रेस नेताओं ने उनका साथ नहीं दिया। संगठन में इकट्ठे होकर काम करना चाहिए। जब टिकट की बारी आएगी तो आलाकमान जिसे टिकट देगी, उसके साथ चलेंगे। फिलहाल पार्टी को मजबूत करने की सोचें। इस मीटिंग में भी कई पदाधिकारी ऐसे बैठे हैं जो टिकट की होड़ में लगे हैं। जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि अगर धरातल मजबूत नहीं होगा तो टिकट लेकर कोई ऐसे ही नहीं जीत जाएगा। जिला में पार्टी को मजबूत कर विस की पांचों सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाई जाएगी। उपाध्यक्ष अनीता वर्मा ने भी कहा कि अगर धरती उपजाऊ होगी तो उस पर कोई भी फसल कामयाब हो जाएगी। प्रवक्ता दीपक शर्मा और महासचिव सुनील शर्मा ने भी उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं को जोड़ा जाएगा। इसके लिए चाहे विशेष अभियान चलाया जाएगा। क्योंकि जिला में पार्टी के अंदर महिलाओं और युवाओं की कमी चिंता का विषय है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि पार्टी एक परिवार है यदि किसी को कोई मतभेद होते हैं तो वह अन्य जगह जाने की बजाय उनके पास आए। समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें