फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पेपर चैकिंग कैसे अप्लोड होगा एसए-टू का बच्चों को परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर।) हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित कला स्नातक संघ ने ई-समाधान पर बच्चों के एसए-टू का परिणाम के साथ उनके अभिभावकों के नाम व मोबाइल फोन को अपलोड करने के आदेश पर हैरानी जताई है।
विज्ञापन

संघ ने कहा कि प्रशासन शिक्षकों को स्कूल तक जाने के लिए आदेश जारी करे। इससे शिक्षकों को स्कूलों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कौशल ने कहा कि यह बात सत्य है कि बच्चों की वार्षिक परीक्षा के पेपर की चेकिंग करना और रिजल्ट बनाना शिक्षक वर्ग की अहम कार्य है। उन्होंने कहा कि राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों पर खंड बीआरसी के माध्यम से स्कूलों में आदेश मिले हैं कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के नाम व उनका मोबाइल फोन तथा एसए-टू का परिणाम ई-समाधान पर अपलोड किया जाए। इसके लिए सभी स्कूल मुखियों को 31 मार्च तक का समय दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक स्कूलों में बच्चों के पेपर की चेकिंग नहीं हो पाई है। ऐसे बच्चों के पांच विषयों के अंक भी नहीं अपलोड किया जा सकते।
उन्होंने सरकार से मांग की कि शिक्षकों को स्कूल तक जाने के लिये आदेश जारी करें और कर्फ्यू पास की सुविधा दे। उन्होंने कहा कि टीजीटी आर्ट्स संघ भी मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद करेगा। कौशल ने कहा कि प्रदेश के समस्त जिला प्रधानों ने इस बाबत सहमति दी है। सभी टीजटी आर्ट्स को कम से कम एक दिन का वेतन देना होगा। इसके लिये किसी शिक्षक को बाध्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें