फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क के सुधारीकरण कार्य से उड़ रही धूल-मिट्टी, कारोबार हो रहा प्रभावित

Fri, 28 Mar 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोरंज एसडीएम शशिपाल को मांग पत्र सौंपते हुए ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : mathura
विज्ञापन
भरेड़ी/भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से तताहर तक सड़क का सुधारीकरण कार्य चला हुआ है। भरेड़ी बाजार में धूल-मिट्टी से दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं, राहगीरों को भी चलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धूल-मिट्टी से परेशान ग्रामीण समस्या को लेकर भोरंज एसडीएम शशिपाल से मिले हैं। इस दौरान एसडीएम को एक मांगपत्र भी सौंपा गया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले चार माह से सड़क का कार्य धीमी गति से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़क कार्य कर रही कंपनी को आदेश दिए जाएं कि भरेड़ी बाजार में दिन के तीन समय पानी का छिड़काव करें। सुबह 8:30 बजे, दोपहर 12:30 और 3:30 बजे के करीब पानी का छिड़काव हो, ताकि धूल और मिट्टी न उड़े। इस मौके पर अंकुश सैणी, टेक चंद कौशल, विपिन शर्मा, विजय शर्मा, किशोर चंद, मनोहर लाल, प्रीतम चंद, कश्मीर सिंह, धर्म चंद, यशवंत भारद्वाज, वीरेंद्र कुमार, दीपक राज, निर्मल कुमार, अमित कुमार आदि ने एसडीएम से समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा ने आश्वासन दिया है कि दो दिन बाद कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इस दौरान संबंधित कंपनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें