फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शहर में फुटपाथ न होने से सड़कों पर राहगीर, निकासी नालियों पर सजी दुकानदारी

Tue, 25 Nov 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर निगम हमीरपुर के तहत मुख्य बाजार में गुजरते हुए वाहन व सड़क पर चलते हुए राहगीर। संवाद - फोटो : हरगांव में दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के मुख्य बाजार में निकासी नालियों पर दुकानदारों ने सामान सजा रखा है। वहीं, फुटपाथ न होने के कारण लोगों को सड़क पर गुजरना पड़ रहा है, जिससे बाजार में आए दिन हादसे होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

शहर में फुटपाथ की कमी के कारण सड़क पर चल रहे राहगीर वाहनों की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। पिछले दो महीनों में करीब 20 लोग वाहनों की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, तंग बाजार में न तो वाहनों की आवाजाही पर रोक लग रही है और न ही राहगीरों के लिए फुटपाथ बनाने को लेकर नगर निगम हमीरपुर कोई कवायद शुरू कर पाया है। नगर निगम की सुस्ती लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है।
नगर निगम हमीरपुर के तहत गांधी चौक से लेकर मेडिकल कॉलेज तक करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में बाजार फैला हुआ है। यहां पर सुनार, किराना, मनियारी, रेडीमेड, कपड़े, सब्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें हैं, जहां पर प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। वहीं, फुटपाथ न होने के कारण लोग सड़कों पर ही चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बाजार में जहां लोग पैदल चलते हैं, वहीं गाड़ियों की आवाजाही भी बहुत अधिक है। प्रशासन की ओर से सुबह और शाम कुछ समय के लिए ही गाड़ियों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन इसके बाद गाड़ियों की आवाजाही खोल दी जाती है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही से लोग इनकी चपेट में आ जाते हैं।
तंग बाजार के कारण नगर निगम भी यहां पर फुटपाथ का निर्माण करने में अपने हाथ पीछे खींचता नजर आ रहा है। नगर निगम के तहत शहर में निकासी नालियों का निर्माण किया गया है, लेकिन उन नालियों पर खोखाधारकों ने कब्जा जमाया हुआ है।
इस संबंध में राहगीर पवन कुमार, संजय कुमार, अजीत कुमार, राजेश, अभिनव, सरला देवी, रंजना शर्मा आदि का कहना है कि नगर निगम को बाजार में आपातस्थिति में ही वाहनों की आवाजाही की अनुमति देनी चाहिए और शेष वाहनाें की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। यहां पर आए दिन लोग वाहनों की चपेट में आने से घायल हो जाते हैं।

कोट :

नगर निगम ने 150 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इसमें फुटपाथ के निर्माण को लेकर भी प्रस्ताव शामिल है। इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया जाएगा। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें