फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भगेटू पंचायत को एक महीने के भीतर मिलेगा अपना भवन

Mon, 24 Nov 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भगेटू पंचायत का निर्माणाधीन भवन। संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत भगेटू पंचायत को जल्द ही अपना भवन मिलेगा। पंचायत घर का करीब 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। पंचायत का दावा है कि एक महीने के भीतर कार्य को संपन्न कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत घर के निर्माण पर करीब 40 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। अब पंचायत को अपनी बैठकों सहित अन्य आयोजन के लिए किराये के भवन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। भगेटू ग्राम पंचायत का अपना कोई भवन नहीं था। पंचायत का काम एक किराये के भवन सें संचालित किया जाता है।

किराये के भवन के लिए महीने का एक हजार रुपये देना पड़ता था। इसके अलावा ग्राम पंचायत की बैठकों सहित अन्य कार्यों को करने में भी दिक्कतें आ रही थीं। बैठकों के लिए उचित जगह नहीं थी। अब इन दिक्कतों को जल्द ही समाधान होगा।
विज्ञापन

वहीं, निर्माणाधीन पंचायत भवन में टाइलें लगाई जा रही हैं। अन्य शेष कार्य भी जल्द समाप्त होने की संभावना है। ग्राम पंचायत प्रधान भगेटु अजय चंदेल ने बताया कि पंचायत को जल्द ही अपना भवन नसीब होगा। भवन नहीं होने के चलते किराए के भवन में पंचायत के कार्य करने में काफी दिक्कत आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें