फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कृषि विस्तार अधिकारियों की कमी से 26 विक्रय केंद्रों पर लटके ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
10 कृषि विक्रय केंद्रों के साथ सोसायटियों में बिक रहा बीज : विभाग
विज्ञापन


जिले के कई क्षेत्रों में गेहूं की बिजाई का सीजन हो रहा है आरंभ
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले के कई क्षेत्रों में गेहूं की बिजाई का सीजन आरंभ हो रहा है। किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए बीज की तुरंत आवश्यकता है लेकिन किसानों को गेहूं के साथ-साथ अन्य बीज उपलब्ध करवाने वाले कृषि विक्रय केंद्रों में कर्मियों के अभाव में ताले लटके हैं। किसानों को बीज लेने के लिए परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। जिले में कृषि विक्रय केद्रों की संख्या 36 हैं। इनमें से केवल 10 कृषि विक्रय केंद्रों के माध्यम से ही किसानों को विभिन्न बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 26 कृषि विक्रय केंद्र कर्मियों की कमी के चलते संचालित नहीं हो रहे हैं। कृषि विक्रय केंद्रों को एईओ की ओर से संचालित किया जाता है। जिला में एईओ (एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर) के 55 पद स्वीकृत हैं। इसमें से 16 पद भरे गए हैं। 39 पद एईओ के रिक्त हैं। इन्हीं रिक्त पदों के कारण कृषि विक्रय केंद्रों पर ताले लटकाने पड़े हैं। हालांकि, कृषि विभाग का दावा है कि कृषि विक्रय केंद्रों के साथ-साथ सोसाइटियों के माध्यम से भी बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिसके चलते किसानों को आसानी से बीज मिल रहा है।
बॉक्स

जांच रिपोर्ट आने से गेहूं की बिक्री ने पकड़ी गति

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से गेहूं के बीजों की जांच रिपोर्ट आ गई है। अब गेहूं का बीज कृषि विक्रय केंद्रों और सोसाइटियों में पहुंच रहा है। कृषि विभाग की ओर से गेहूं के बीजों के सैंपल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जांच को भेजे थे। जांच के दौरान कृषि बीजों की गुणवत्ता की जांच की गई है। यहां से सकारात्मक रिपोर्ट मिली है, जिससे गेहूं की बिक्री ने गति पकड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक शशिपाल ने कहा कि जिले में गेहूं का बीज आसानी से किसानों को मिल रहा है। कुछ कृषि विक्रय केंद्रों पर स्टाफ की कमी है। इस कारण ये केंद्र बंद हैं। सोसाइटी के माध्यम से भी गेहूं का बीज किसानों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें