फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेयजल पाइप टूटने से सड़क पर हो रही पानी की बर्बादी, लोग परेशान

Sun, 05 Jan 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : सब्जी मंडी बाजार के समीप पेयजल पाइप टूटने से सड़का पर बहता पानी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते सब्जी मंडी बाजार के समीप पेयजल पाइप टूटने से सड़क पर पानी की बर्बादी हो रही है, जिस कारण लोग भी परेशान हैं। शनिवार सुबह दस बजे के करीब यह पेयजल पाइप टूट गई।
विज्ञापन

वहीं, पाइप टूटने के कारण पानी सड़क पर आ गया। इसी मार्ग से लोग गांधी चौक से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज जाते हैं, जिस कारण यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। सड़क के दोनों किनारों में दुकानें भी हैं। यहां से गुजरने बाले वाहन चालकों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। हालांकि सूचना मिलने के बाद जल शक्ति विभाग के कर्मी पाइप को जोड़ने के प्रयास में जुट गए।
इस संबंधी जल शक्ति विभाग के एसडीओ राकेश सोनी ने कहा कि पेयजल पाइप टूटने की सूचना मिली थी। पेयजल पाइप को जोड़ने का कार्य जारी है। जल्द ही पेयजल पाइप को जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





फोटो कैप्शन : सब्जी मंडी बाजार के समीप पेयजल पाइप टूटने से सड़का पर बहता पानी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें