फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई भत्ता की देय किस्तें जारी नहीं हुई : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्ज संघ की ओर से राष्ट्रीय पेंशनर दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय समारोह पेंशनर भवन हमीरपुर के सभागार में मनाया। समारोह में प्रदेशभर से सैकड़ों पेंशनरों ने भाग लिया। समारोह का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संघ संस्थापक बीडी शर्मा, मुख्य संरक्षक रमेश भारद्वाज, प्रदेश वित्त सचिव ओम राज कंवर आदि ने पेंशनर दिवस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का कार्यकाल दो वर्ष का पूरा हो चुका है परंतु सरकार की ओर से वरिष्ठ पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया है। इन मांगों लीब-एनकैशमैंट, कम्युटेशन, जारी महंगाई भत्ता की दो किस्तों का एरियर आदि शामिल हैं। लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी नहीं हुई। महंगाई भत्ता की तीन देय किस्तें जारी नहीं की गई। प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा कि संघ पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरी करवाने हेतु शीघ्र ही सरकार को पेंशनरों की भावनाओं से अवगत करवाएगा। यदि 26 जनवरी, 2025 तक सरकार की ओर से लंबित वित्तीय लाभ जारी नहीं किए गए तो संघ संघर्ष पर उतरने के लिए मजबूर होगा। इस दौरान काफी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।

बॉक्स

एनजीओ भवन में मनाया दिवस

पेंशनर्स एसोसिएशन जिला हमीरपुर की ओर से भी राष्ट्रीय पेंशनर दिवस एनजीओ भवन हमीरपुर में बनाया। जिला अध्यक्ष एसके कौड़ा विशेष रूप से मौजूद रहे। देवराज गोंडल, विपिन सोनी, मिलाप चंद ठाकुर, अजय शर्मा ने सरकार की ओर से देय वित्तीय लाभ न देने बारे रोष प्रकट किया। एसके कौड़ा ने में कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो पेंशनर्स संघर्ष की राह अपनाएंगे। इस दौरान रोशन लाल उदास, पीसी चौहान, पुरुषोत्तम दास शर्मा, पीएन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें