हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। महिला की पहचान अंजना कुमारी पत्नी राजेश कुमार निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हमीरपुर के रूप में हुई है। 48 वर्षीय महिला ने बीते दिन जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।
महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। यहां पर स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने की स्थिति में महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। महिला ने टांडा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टांडा में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। एसपी भगत सिंह ने कहा कि मामले में छानबीन की जा रही है। संवाद