फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेेज में खुलेगा नशा मुक्ति केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ से कुछ ही दूरी पर साथ लगते टीका में स्टेट ऑफ द आर्ट नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मई 2023 में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई थी। उसमें नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोलने की योजना का एक प्रारूप भी तैयार किया गया। उसी के चलते मुख्यमंत्री ने 50 बीघा गैर वन भूमि चिह्नित करने के अधिकारियों को आदेश भी दिए।
विज्ञापन



राजस्व विभाग ने निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ से कुछ ही दूरी पर स्थित साथ लगते टीका में 60 कनाल गैर वन भूमि चिह्नित कर ली है। भूमि के संदर्भ में रिकॉर्ड के तहत राजस्व संबंधी दस्तावेज भी तैयार किए जा चुके हैं। नायब तहसीलदार कांगू बलवंत सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले ही प्रशासन की ओर से राजस्व रिकॉर्ड में 60 कनाल गैर वन भूमि देखने के आदेश प्राप्त हुए थे। उसी के तहत जमीन चिह्नित करके फाइल एसडीएम नादौन कार्यालय को भेजी गई। वहां से संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने से पूर्व 30 अक्तूबर से पहले संयुक्त निरीक्षण करने के आदेश प्राप्त हुए हैं ताकि अति शीघ्र भूमि को नशा मुक्ति केंद्र के लिए अलॉट किया जाए। वहीं, एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि प्रदेश स्तर का नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोलने की सरकार की योजना के चलते मेडिकल कॉलेज से थोड़ी ही दूरी पर गैर वन भूमि को इसके लिए चिह्नित किया है ताकि भविष्य में केंद्र में नशा मुक्ति के लिए आए लाभार्थी युवाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखने के लिए आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें