फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में ड्रोन सर्विस तकनीशियन कोर्स अगले महीने से

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के तहत आने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत ड्रोन सर्विस तकनीशियन का कोर्स अप्रैल 2023 से शुरू होगा। इसके लिए बकायदा आईटीआई के तीन इंस्ट्रक्टर आईटीआई शिमला में 13 मार्च से लेकर 22 मार्च 2023 तक ड्रोन सर्विस का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी आईटीआई के दो इंस्ट्रक्टर सुंदरनगर में प्रशिक्षण ले चुके हैं, जबकि दो अन्य को आईटीआई शाहपुर के लिए प्रशिक्षण के लिए भेजना प्रस्तावित है। आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर कपिल ठाकुर ने कहा कि अप्रैल से शुरू होने वाले ड्रोन सर्विस कोर्स करवाने के लिए 20 अभ्यर्थियों की अनुमति मिली है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत इस कोर्स को नए सत्र से शुरू कर दिया जाएगा।

यह कोर्स हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से बिलकुल मुफ्त में करवाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को 400 घंटों का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से प्रदेश की अन्य कई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी इस कोर्स को नए सत्र से शुरू करवाया जाएगा। जिसकी घोषणा बकायदा प्रदेश के मुख्यमंत्री बजट सत्र में भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

आईटीआई रैल का बढ़ेगा दायरा
आईटीआई रैल में वर्तमान समय में फिटर, ड्राफ्ट्समैन, एंब्रॉयडरी और वेल्डर समेत 13 के लगभग ट्रेडों में 433 महिला व पुरुष प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां तक की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की क्षमता 512 के करीब है। इसी तरह प्रधानाचार्य के अलावा दो ग्रुप इंस्ट्रक्टर, एक अधीक्षक ग्रेड -2 सहित मिनिस्ट्रियल स्टाफ में सीनियर असिस्टेंट के अलावा जेओएआईटी समेत आठ कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं पर कुल 21 अलग-अलग ट्रेडों के इंस्ट्रक्टर कार्यरत हैं और 6 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा चार अप्रेंटिस हैं, उनमें से एक को जिला कल्याण अधिकारी हमीरपुर की ओर से स्पॉन्सर किया गया है। आईटीआई के सभी ट्रेडों की अपनी 13 वर्कशॉप हैं व इनके साथ ही पांच कक्षाकक्ष भी मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त उपरोक्त सभी इंस्ट्रक्टरों के लिए अलग से अपने केबिन हैं उनके साथ ही स्टोर भी मौजूद हैं। आईटीआई कैंपस में ही लड़कों के लिए 60 की क्षमता वाले हॉस्टल, 30 छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा है। यही नहीं, कैंपस में ही 11 स्टाफ क्वार्टर भी बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य के लिए भी अलग से आवास बनाया गया है। आईटीआई के पास अपना एक बहुत बड़ा खेल मैदान भी है और पूरे कैंपस में 41 सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं। जो कि आईटीआई के अपने 50 कनाल भूमि के कैंपस पर कड़ी नजर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें