फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगू में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल नादौन की पंचायत कांगू के साथ लगते ठां गांव में वीरवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उतराई में चालक ने ट्रैक्टर पर से संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर पलट गया। वहीं, चालक भारी भरकम ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार को ठां में ट्रैक्टर पलटने से भदरूं (धनेटा) निवासी रविंद्र सिंह पुत्र बंता सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय उतराई में चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। जिसकी वजह से ट्रैक्टर पलट गया और चालक नीचे दब गया। मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने इसकी जानकारी मालग पंचायत प्रधान को दी। मौके पर इकट्ठे हुए स्थानीय लोगों और पंचायत प्रधान ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को चालक के ऊपर से हटवाया, लेकिन चालक की मौत हो गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें