फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने को चेताया

Mon, 16 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
धरना - फोटो : file photo
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक यूनियन इकाई हमीरपुर ने सोमवार को वर्कशॉप के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चालकों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन


हड़ताल से पहले कर्मचारियों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और प्रेस सचिव जगरनाथ ठाकुर ने की। बैठक के बाद धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि अगर निगम प्रबंधन प्रदेश जेसीसी की मांगों को पूरा नहीं करता है तो प्रदेश के सभी डिपुओं के कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी 26 मई को शिमला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

इसी दिन जेसीसी की आगामी रणनीति भी तैयार की जाएगी। सुरेश ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में निगम को रोडवेज बनाना, पेंशन एवं वेतन का प्रावधान, 10 माह का अतिरिक्त ओवर टाइम, रात्रि भत्ता, 4-9-14 का एरियर, पीस मील वर्करों को अनुबंध नीति में रखना, अनुबंध चालकों को बेसिक प्लस डीए देना आदि शामिल हैं। गेट मीटिंग में प्रदेश जेसीसी के नियमानुसार हमीरपुर क्षेत्र में बनी जेसीसी को निरस्त कर दोबारा चुनाव करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष शिव कुमार, प्रधान विक्रम सिंह ठाकुर, महासचिव सुरेश ठाकुर, महालेखाकार जगरनाथ ठाकुर, मुख्य सलाहकार सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन ठाकुर, अमर नाथ, संजीव कुमार, रघुवीर सिंह, कश्मीर सिंह, अमरीक सिंह, कश्मीर चंद, दीप कुमार शर्मा, अशोक कुमार, रमेश चंद, राज कुमार, नंद लाल, किशोरी लाल, कमलदेव, सुरजीत सिंह, जरनैल सिंह, मनमोहन सिंह, मुकेश कुमार, लक्ष्मीदत्त, शौकत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें