फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन नगर पंचायत में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति बंद, पानी के लिए भटक रहे शहरवासी

Thu, 20 Jul 2023 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के लोगों को पिछले दस दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इससे शहरवासियों के लिए पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। दस दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष तरुण कपिल और उपप्रधान योगराज का कहना है कि नगर पंचायत नादौन में केवल वार्ड नंबर 7 में पेयजल आपूर्ति हो पा रही है।
विज्ञापन


जबकि अन्य वार्डों में पानी न आने के कारण लोग रोजाना टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। नगर पंचायत के अंतर्गत कई दिन से कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण इंडस्ट्री एरिया कोहला में स्थित विभाग की पेयजल योजना को हुए नुकसान के बाद आपूर्ति बाधित है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है परंतु अभी भी कई क्षेत्रों में लोग टैंकर मंगवा कर पानी का प्रबंध कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि यदि सुबह पानी का टैंकर बुक करवाया जाता है तो देर रात को ही नंबर आ रहा है। वहीं, विभाग के मानें तो योजना परिसर से क्षतिग्रस्त पाइपों को ठीक कर दिया गया है। परंतु ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात के कारण अभी भी व्यास नदी का पानी मटमैला है और इसमें गाद आ रही है। इससे पानी को फिल्टर करने में समय लग रहा है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि नदी में गाद व मटमैला पानी आने के कारण कुछ समस्या आ रही है। विभाग के कर्मचारी दिन-रात कार्य में जुटे हैं, ताकि पेयजल व्यवस्था शीघ्र सुचारू किया जा सके।
विज्ञापन


इन कारणों से भी सुर्खियों में रहा जलशक्ति विभाग
फरवरी में रंगस क्षेत्र में डायरिया से 1027 लोग प्रभावित
जुलाई में कराड़ा स्कीम के तहत 103 लोग पीलिया से पीड़ित
जुलाई में जिला मुख्यालय एवं हमीरपुर शहर में भी आठ दिन बंद रही पेयजल आपूर्ति
हमीरपुर डांग क्वाली मार्ग पर पंपहाउस में काम करती प्रवासी महिला मजदूर की करंट से मौत
बड़सर क्षेत्र में विभाग के अधिकारी के घर पर मल्टी टास्क वर्कर से काम करवाना
जुलाई में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से पेयजल पाइपें चोरी करने का प्रयास
2015 में हमीरपुर डिवीजन के तहत पंपहाउस में वायरिंग में अनियमितता पर विजिलेंस में केस दर्ज
2016 में डिडवीं टिक्कर विभाग के गोदाम से 750 पाइपें चोरी, आज तक नहीं लगा पता।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें