फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फूलों से महकेंगे पेयजल स्रोत, लाइटें भी लगेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के अंतर्गत एक दर्जन पेयजल स्रोतों का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है। जल स्रोतों के जीर्णोद्धार पर ढाई करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। प्राकृतिक जल स्रोतों के जीर्णोद्धार होने से शहरवासियों को गर्मियों के मौसम में भी पेयजल किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। महाराजा संसार चंद के समय प्रत्येक मोहल्ले में कुओं और बावड़ियों का निर्माण कार्य करवाया गया था जिससे सुजानपुर के लोगों को गर्मियों के मौसम में पेयजल किल्लत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

लेकिन कुछेक समय बाद जलशक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं का विस्तार होने से घर-घर में नल लगने से लोगों ने इन प्राकृतिक जल स्रोतों से जल भरना बंद कर दिया। इसके उपरांत प्राकृतिक पेयजल स्रोत बदहाली का शिकार हो गए लेकिन सरकार की ओर से एक विशेष योजना के चलते इन प्राकृतिक जल स्रोतों के जीर्णोद्धार को लेकर बजट का प्रावधान होने के कारण अब इनका जीर्णोद्धार कार्य करवाया जा रहा है। जलस्रोतों के आसपास जनता को बैठने की सुविधा को लेकर बेंच, लाइटें स्थापित करने के साथ ही फूल भी लगाए जा रहे हैं जिससे लोगों को बेहतरीन सुविधा मिल सके। वहीं, इन पेयजल स्रोतों से लोगों को 24 घंटे जलापूर्ति की सुविधा होगी।

नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी संजय कुमार ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों का महत्व तथा अस्तित्व बना रहे। नगर परिषद सुजानपुर इसका भरपूर प्रयास कर रही है। एक दर्जन प्राकृतिक जलस्रोतों का जीर्णोद्धार कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें