फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी गांव में सड़क पर छोड़ी पेयजल पाइप, हादसे का खतरा

Tue, 27 Oct 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस्सी गांव में सड़क किनारे पड़ी पेजयल पाइप। संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी-मनोह सड़क पर स्थित बस्सी गांव में जल शक्ति विभाग की ओर से बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन का काम अधूरा छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह पहले 30 परिवारों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन इसे अब तक जमीन में नहीं दबाया गया है। सड़क पर पाइपलाइन पड़ी होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
सड़क पर पाइपलाइन होने से लोगों को गिरकर चोटिल होने का डर सता रहा है। खासकर पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह जोखिम भरी स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों पंकज, राजेश व प्रदीप ने जल शक्ति विभाग से पाइपलाइन को जल्द जमीन में दबाने की मांग की है, ताकि सड़क पर आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।
विज्ञापन

कोट
समस्या ध्यान में है। दो से तीन दिन के भीतर पेयजल पाइप को जमीन में दबा दिया जाएगा। -संतोष कुमार, एसडीओ, जल शक्ति विभाग, भोरंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें