फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जनसूह में 10 दिन से पेयजल संकट, बरसात में भी बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

Fri, 28 Aug 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जनसूह गांव  में पानी न आने के कारण कुएं से पानी भरकर लेकर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल धनेटा के जनसूह गांव में करीब पांच परिवार पिछले 10 दिन से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। भरी बरसात में भी प्रभावित परिवारों के लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर गुजारा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के दौरान भूस्खलन से मुख्य पेयजल लाइन और निजी नल कनेक्शन क्षतिग्रस्त होने के बाद गांव में पानी की आपूर्ति बाधित है। प्रभावित परिवारों में नरेश कुमार, मदन लाल, सुरिंद्र सहित अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि करीब 300 मीटर दूर स्थित कुएं से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। गांव में कोई हैंडपंप भी नहीं है, जिस कारण समस्या पेश आ रही है। उठाऊ पेयजल योजना जनसूह से करीब 10 गांवों के 300 परिवारों को पानी की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

इनमें अपर सुकड़िया, लोअर सुकड़िया, मांजरा, डोहग, अटिलयालू, कुसियार, भदरूं और बखरूं आदि गांव शामिल हैं। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से जल्द पाइप लाइन की मरम्मत करवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत बैहरड़ की प्रधान सिमरो देवी ने कहा कि जनसूह में पेयजल संकट की जानकारी मिली है। जल शक्ति विभाग से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत करवाने का आग्रह किया जाएगा, ताकि प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर पेयजल उपलब्ध हो सके।




गांव में करीब 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। बारिश के कारण पाइपलाइन टूटने से यह समस्या पैदा हुई है। विभाग से आग्रह है कि जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर पानी की सप्लाई बहाल की जाए। -रामकिशन, निवासी जनसूह



पेयजल पाइपलाइन टूटे हुए कई दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। पीने का पानी न मिलने से कई परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग को समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। -सुरिंद्र, निवासी जनसूह



नलों में पानी नहीं आ रहा है, इसलिए करीब 300 मीटर दूर कुएं से पानी लाना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में महिलाओं और बच्चों के लिए इतनी दूर से पानी ढोना मुश्किल हो रहा है। -सचिन, जनसूह निवासी



कोट

टूटी पाइपलाइन को जल्द जोड़कर प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -नीरज वैद्य, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग धनेटा

जनसूह गांव  में पानी न आने के कारण कुएं से पानी भरकर लेकर जाती युवती। संवाद

जनसूह गांव  में पानी न आने के कारण कुएं से पानी भरकर लेकर जाती युवती। संवाद

जनसूह गांव  में पानी न आने के कारण कुएं से पानी भरकर लेकर जाती युवती। संवाद

जनसूह गांव  में पानी न आने के कारण कुएं से पानी भरकर लेकर जाती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें