फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ में नौ माह से पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

Thu, 17 Sep 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। कस्बा गलोड़ की धारड़ा रोपडु बस्ती के ग्रामीण करीब नौ माह से नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए परेशान हैं। समय पर पानी न मिलने के कारण कई परिवार लैंटल पर जमा पानी से किसी तरह घरेलू जरूरतें पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण संतोष कुमार, रिखी राम, धनी राम, जोगिंद्र, देशराज, जगन्नाथ, सुलोचना और निर्मला सहित अन्य लोगों ने कहा कि उन्होंने कई बार जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
ग्रामीणों के अनुसार विभाग से पानी की आपूर्ति बाधित होने का कारण पूछने पर कभी टैंक में पानी न होने, कभी मोटर खराब होने तो कभी अन्य कारण बताए जाते हैं। नियमित पानी न मिलने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर जल शक्ति विभाग का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौ माह से समस्या झेल रहे लोगों की परेशानी को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कोट :

मामला उनके संज्ञान में आया है। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर स्थिति की रिपोर्ट ली जाएगी और जल्द पेयजल समस्या का समाधान करवाया जाएगा। -बलवीर सिंह, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग उपमंडल गलोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें