फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं टिक्कर में गंदे पानी की निकासी ठप, दुर्गंध बढ़ने से सफाई व्यवस्था की खुली पोल

Thu, 18 Jun 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पंकज सोनी, स्थानीय निवासी डिडवीं टिक्कर
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर में गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई नालियों की स्थिति और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है। नालियों में गंदा पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नालियों में प्लास्टिक की बोतलें और अन्य कचरा फंसा होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है। इसके बावजूद न तो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों का इस ओर ध्यान जा रहा है और न ही पंचायत प्रतिनिधि समस्या के समाधान के लिए गंभीर नजर आ रहे हैं।
बरसात का मौसम नजदीक होने के बावजूद अब तक नालियों की सफाई को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। बाजार में बसों का इंतजार करने वाले लोगों का कहना है कि नालियों से उठने वाली दुर्गंध के कारण वहां खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग हर वर्ष बरसात से पहले नालियों की सफाई के दावे तो करता है, लेकिन ये दावे धरातल पर नजर नहीं आते। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात से पहले नालियों की व्यापक सफाई करवाई जाए, ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।




नालियों में लंबे समय से गंदा पानी जमा है। सफाई न होने के कारण दुर्गंध फैल रही है और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। - राज कुमार कटोच, प्रधान ग्राम कल्याण सभा, डिडवीं टिक्कर


बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन नालियों की सफाई नहीं हुई है। यदि समय रहते सफाई नहीं की गई तो जलभराव और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। -सुरजीत कटोच, निवासी डिडवीं टिक्कर


विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों से भी आग्रह है कि वह इन निकासी नालियों की सफाई करवाई जाए, ताकि लोगों को हो रही असुविधा से राहत मिल सके। यह बेहद ही गंभीर विषय है। -पंकज सोनी, निवासी डिडवीं टिक्कर


बाजार में सफाई व्यवस्था शून्य है। अधिकारी और कर्मचारियों ने कभी भी धरातल पर निरीक्षण नहीं किया कि निकासी नालियों की सफाई व्यवस्था कैसी है। सफाई के लिए विभाग को कदम उठाने जाने चाहिए। -अशोक कुमार, निवासी डिडवीं टिक्कर


निकासी नालियों की सफाई का मामला हमारे ध्यान में है। 27 जून को पंचायत की पहली ग्राम सभा होगी। इसमें निकासी नालियों की सफाई का मुद्दा रखा जाएगा, ताकि इनकी सफाई की जा सके। -राजेश कुमार, उपप्रधान, ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर

पंकज सोनी, स्थानीय निवासी डिडवीं टिक्कर

पंकज सोनी, स्थानीय निवासी डिडवीं टिक्कर

पंकज सोनी, स्थानीय निवासी डिडवीं टिक्कर

पंकज सोनी, स्थानीय निवासी डिडवीं टिक्कर

पंकज सोनी, स्थानीय निवासी डिडवीं टिक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें