फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खेतों की सिंचाई में इस्तेमाल होगा नाले का पानी

Mon, 17 Nov 2025 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
धमरोल पंचायत में चैंथ खड्ड के किनारे भू-संरक्षण के लिए क्रेटवॉल निर्माण कार्य जारी। स्रोत : जाग
विज्ञापन
धमरोल पंचायत के विकास और जल संरक्षण के लिए वरदान साबित होगी वाटरशेड परियोजना
विज्ञापन

धमरोल पंचायत में होगा चैक डैम, क्रेटवाल और कुएं का निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। वाटरशेड परियोजना धमरोल पंचायत के विकास, भूमि कटाव रोकने और जल सरंक्षण के लिए वरदान साबित होगी। परियोजना के तहत पंचायत में 23 लाख रुपये की लागत से चार चैक डैम, चार क्रेटवाल और एक परंपरागत कुएं का निर्माण होगा।
इन कार्यों के लिए स्वीकृति मिलने से पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्य शुरू कर दिया है। पंचायत के याणवीं नाले में 2 लाख 46 हजार रुपये से चैक डैम का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा जोल नाले में चार लाख 85 हजार रुपये में, नाल्टू नाले में तीन लाख 85 हजार रुपये में पंचायत के सरसोली में तीन लाख 50 हजार रुपये की लागत से चैक डैम बनेगा। इन चैक डैम के निर्माण के लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थानों को चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन


चैक डैमों के निर्माण से नाले में बेकार बहते पानी को रोककर खेतों की सिंचाई के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। इससे करीब 50 से 60 कनाल भूमि का लाभ मिलेगा। वहीं, साथ लगती भूमि में नमी आएगी और उत्पादकता में वृद्धि होगी। इसी तरह चैंथ खड्ड के किनारे भूमि कटाव को रोकने के लिए चार क्रेटवाल का निर्माण कार्य जारी है। इस पर करीब 4 लाख 85 हजार रुपये खर्च होंगे। किसानों की भूमि को बचाने के लिए चैंथ खड्ड के किनारे धमरोल, रोपड़ी, याणवीं और नाल्टू में क्रेटवाल लगाई जा रही है। जल संरक्षण के लिए जोल पक्का भरोह के पास परंपरागत कुएं का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर तीन लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

धमरोल पंचायत उप प्रधान विजय कुमार ने बताया कि वाटरशेड परियोजना ग्रामीण विकास को प्रमुखता देती है। पंचायत में 23 लाख रुपये से कार्य शुरू हो चुके हैं। इससे पंचायत में जल और मृदा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। चैक डैम के निर्माण से किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें