धनेटा(हमीरपुर)। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की जारी पीएचडी सुपरवाइजर सूची में राजकीय महाविद्यालय धनेटा में वाणिज्य विभाग के सहायक प्रो. डॉ. रजनीश शर्मा का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
डॉ. रजनीश नादौन के बदेहड़ा गांव के निवासी हैं। डॉ. रजनीश लंबे समय से शिक्षण और शोध कार्यों से जुड़े हुए हैं और अपने विषय में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण के बल पर शैक्षणिक क्षेत्र में विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
अब तक उनके 30 से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं, जबकि 40 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में उन्होंने सक्रिय भागीदारी की है। इसके अतिरिक्त, वाणिज्य विषय पर उनकी चार पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और शोध के प्रति प्रेरित करने में डॉ. रजनीश शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी न केवल अकादमिक रूप से सशक्त हो रहे हैं, बल्कि प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए भी तैयार हो रहे हैं। संवाद