फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जबली में अवैध खनन करते ट्रैक्टर पकड़ा

Sun, 26 Apr 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देर रात एक ट्रैक्टर जब्त कर न्यायालय में पेश किया। जबली के पास नाका लगाकर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर अवैध सामग्री ले जाते हुए पकड़ा गया है। इसके अलावा, नियमों के उल्लंघन पर कई चालान भी किए गए। प्रतिबंधित पॉलीथीन के दो चालान कर 1,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दो चालान कर 1,000 रुपये जुर्माना लगाया गया। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के नौ चालान किए गए। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें