फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमराव अंबेदकर की जयंती पर दी श्रद्धाजंलि

Thu, 14 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
विज्ञापन
भीमराव अंबेडकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल बड़सर में डॉ. भीमराव जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने की। उन्होंने कहा कि अध्येता के रूप में विश्व के सभी छात्र समुदाय के लिए अंबेडकर आज भी प्रेरणा और आदर्श के स्रोत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान निर्माता के रूप में भी जाना जाता है। उनके बनाए संविधान के प्रारूप में समाज के एक बड़े वर्ग और नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता, छुआछूत के उन्मूलन और किसी भी प्रकार के भेदभाव से मुक्त होने की संवैधानिक गारंटी का प्रावधान निहित है।

इस अवसर पर सेवादल के समन्वयक सुरेंद्र अग्निहोत्री, महामंत्री कमल पठानिया, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सुरजीत, पूर्व बीडीसी सदस्य सतीश बन्याल उपस्थित रहे। भोरंज भाजपा ने भीमराव अंबेदकर की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर बैलग दा घाट में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष जैमल ठाकुर ने की। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भोरंज विधायक ईश्वर दास धीमान मुख्यातिथि रहे। परमार्थ सेवा समिति भोरंज ने सिविल अस्पताल के सामुदायिक भवन में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विवेक ठाकुर ने की।

अराजपत्रित कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह भरमौरिया मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर समिति के निशुल्क परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसका संचालन सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार हाईकोर्ट शिमला मनोहर लाल करेंगे।

इस अवसर युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय ठाकुर, पूर्व बीडीसी चेयरमैन पुरुषोत्तम लाल, बीडीसी कंज्याण अनुराधा, पूर्व बीडीसी आशा देवी, पूर्व प्रधान ध्यान सिंह, विजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, अनंत कुमार, ब्यासां देवी उपस्थित रहे। सुजानपुर के वार्ड-2 में भी डॉ. भीमराव अंबेदकर की जयंती मनाई गई।

वार्ड-2 के पार्षद दीप कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने शिरकत की। इस अवसर पर दीप कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, राजकुमार, श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें