रंगस (हमीरपुर)। आयुष मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन जिला हमीरपुर का चुनाव शुक्रवार को हुआ। इसमें जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. देशराज वर्मा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय के सभागार में चुनावी प्रक्रिया को शुरू किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. नरेश उपस्थित रहे। एसोसिएशन का गठन निर्विरोध रूप से संपूर्ण हुआ। डॉ. अंकुश सहगल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही डॉ. रीटा को उपाध्यक्ष व डॉ पंकज डोगरा को महासचिव के रूप में चुना।
कैशियर के रूप में डॉ. शीतल, डॉ. स्वाति और ऑर्गेनाइजिंग सचिव के रूप में डॉ. रवि, डॉ. अशोक, डॉ. आराधना, डॉ. चारू को चुना गया। प्रेस सचिव के रूप में डॉ. विजेंद्र, डॉ. मनमोहन व डॉ. विशाल भाटिया को चुना गया। संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. सचिन धीमान, डॉ. प्रियंका रानी, डॉ. प्रियंका चोपड़ा को कार्यभार दिया गया। इसमें मुख्य संरक्षक डॉ. राजेश शर्मा रहे। जिला एग्जीक्यूटिव सदस्य के रूप में डॉ. दीप्ति सेठी, डॉ. पल्लवी, डॉ. शिप्रा डॉ निशा राणा, सौरव डॉ सुरेंद्र को निर्वाचित किया गया। स्टेट डेलिगेट्स के रूप में डॉ. अनूप, डॉ. पुनीत, डॉ. आशीष, डॉ. रविंद्र, डॉ. पंकज, डॉ. योगेश, डॉ. गौरव चोपड़ा को चुना गया। संगठन के अध्यक्ष डॉ. अंकुश सहगल ने सभी का धन्यवाद किया।