फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खेलकूद प्रतियोगिता में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर का दबदबा

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय की टीम खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के 60 विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन

29 छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग की ओर से आयोजित संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बास्केटबाल बालिका आयु वर्ग-14 में स्वर्ण पदक, बालिका आयु वर्ग-17 में स्वर्ण पदक, शतरंज आयु वर्ग-19 में शबाना और आशना शर्मा ने स्वर्ण पदक, शतरंज अंडर-17 आयु वर्ग में प्रणवी शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, गुरुग्राम संभाग के विभिन्न स्कूलों में आयोजित संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की योग टीम ने बालिका आयु वर्ग-14, आयु वर्ग-17 और आयु वर्ग-19 में स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन


योग प्रतियोगिता में बालक आयु वर्ग-14 और आयु वर्ग-19 में क्रमश: स्वर्ण पदक एवं कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। केंद्रीय विद्यालय भानु एवं एनएसजी मानेसर में आयोजित संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता जूडो में विद्यालय के दो छात्रों अर्शिता भारती एवं साहिल ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता। संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 29 छात्र आने वाली केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में गुरुग्राम संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। 29 छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार और योग शिक्षिका कुसुम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें खेल के मूल्य और खेल भावना को ध्यान में रखते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें