फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले में नहीं थम रहे घरेलू हिंसा के मामले

Wed, 13 May 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में महिलाओं के ऊपर हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में पिछले तीन महीनों में महिलाओं के ऊपर घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

पिछले तीन महीनों में घरेलू हिंसा के सबसे अधिक मामले अप्रैल में दर्ज किए गए हैं। हमीरपुर जिले में पिछले तीन महीनों में घरेलू हिंसा के 62 मामले सामने आए हैं। इन आंकड़ों से स्पष्ट हो रहा है कि महिलाएं भले ही अपनी अलग पहचान बना रही हों, लेकिन चहारदीवारी के भीतर अभी अत्याचार का सिलसिला जारी है।
जिले में जनवरी माह में 18, फरवरी माह में 19 जबकि मार्च में सबसे अधिक 25 मामले घरेलू हिंसा के सामने आए हैं। महिला एवं बाल विकास कार्यालय की ओर से अधिकांश मामलों को चहारदीवारी के अंदर ही सुलझा लिया जाता है, लेकिन इनमें से औसतन एक या दो मामले ऐसे होते हैं, जो कि सुलझ नहीं पाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे मामलों में गाली-गलौच, अभद्र व्यवहार और मारपीट मुख्य वजह पाई जा रही है। हालांकि मारपीट के मामले कम हैं। अधिकारियों के अनुसार यह मामले पुलिस विभाग से महिला एवं बाल विकास अधिकारी के पास भेजे जा रहे हैं। महिलाओं को आवश्यकता के अनुसार वन स्टाप सेंटर में ठहराया जा रहा है।

कोट :
हमीरपुर जिले में पिछले तीन महीनों में घरेलू हिंसा के 62 मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकतर मामलों को सुलझा लिया गया है। इसमें मारपीट के बहुत कम मामले सामने आते हैं, जबकि गाली-गलौज के अधिक मामले सामने आए हैं। -अनिल कुमार, जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें