फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गोपालनगर और कृष्णानगर में दो दिन होगी कुत्तों की वैक्सीनेशन

Sun, 28 Jun 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर में लावारिस कुतिया के हमले की घटना के बाद नगर निगम और पशुपालन विभाग सतर्क हो गए हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोपालनगर और कृष्णानगर क्षेत्रों में दो दिवसीय कुत्ता टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान क्षेत्र में मौजूद पालतू और लावारिस कुत्तों को रेबीज रोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। नगर निगम हमीरपुर के सहयोग से पशुपालन विभाग की टीम दोनों क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर टीकाकरण करेगी।
अभियान का मुख्य उद्देश्य कुत्तों में रेबीज जैसी घातक बीमारी की रोकथाम करना और भविष्य में लोगों पर होने वाले हमलों को कम करना है। हाल ही में शुक्रवार को शहर में एक लावारिस कुतिया ने कई लोगों को काट लिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस कुतिया ने चार अन्य कुत्तों को भी काटा था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पशुपालन विभाग के चिकित्सक विश्वदीप राठौड़ ने बताया कि यह अभियान रविवार और सोमवार को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी वैक्सीनेशन किया गया था, लेकिन ताजा मामले के बाद दोबारा टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें