हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मेडिकल बनवाने के लिए लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब मेडिकल बनवाने वालों को भी मरीजों के साथ कतार में लगना पड़ रहा है। एक मिनट के साइन के लिए लोगों को घंटों तक कतारों में लगना पड़ रहा है। अन्य विभागों में ज्वाइन करने के लिए कर्मचारी व छात्रों आदि को मेडिकल की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में ईएनटी, मेडिसिन, ऑर्थो व अन्य विभागों द्वारा मेडिकल वेरिफिकेशन की जाती है।
मेडिसिन ओपीडी में हस्ताक्षर करवाने में खासी दिक्कत हो रही है। क्योंकि यहां पर चिकित्सक इन लोगों की भी कतार लगवा रहे हैं। एक मेडिकल बनवाने के लिए व्यक्ति के दो दिन लग रहे हैं। जिस कारण खासी परेशानी हो रही है। लोगों में सुरेश, करिश्मा, अनूप, आदित्य, कमलेश आदि ने कहा कि एक तो पहले ही मेडिकल कॉलेज अधिकारियों ने वेरिफिकेशन व हस्ताक्षर का समय चार बजे का रखा है तो वहीं ओपीडी में भी चिकित्सकों के हस्ताक्षर करवाने के लिए घंटों कतारों में लगना पड़ रहा है।
मेडिकल बनवाने के लिए सभी विभागों के चिकित्सकों की ओर से चेकअप किया जाता है। ऐसे में इस कार्य में समय लगता है। अस्पताल में मरीजों को उपचार प्रदान जा रहा है।
-डॉ रमेश भारती, प्राचार्य, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर