फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाएं दिव्यांगजन : एडीसी

Thu, 04 Dec 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
एनजीओ भवन हमीरपुर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस  दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर एनजीओ भवन में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एडीसी अभिषेक गर्ग बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन प्रतिदिन अनेक चुनौतियों से जूझने के बावजूद साहस, आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस जज्बे के लिए वे बधाई के पात्र हैं। ये हमारे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज समावेशी होता है, तो प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ता है।
विज्ञापन

इसलिए, दिव्यांगजनों को समावेशी और सुलभ माहौल तथा उनकी क्षमताओं के प्रदर्शन के पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाने चाहिएं। एडीसी ने कहा कि दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके कल्याण एवं उत्थान के लिए सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाएं चलाई हैं और कई विशेष प्रावधान किए हैं। दिव्यांगजनों को इन योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने दिव्यांगजनों की अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण, उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे सामाजिक संगठनों के योगदान की भी सराहना की।
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने दिव्यांगजनों से संबंधित विभिन्न योजनाओं से भी अवगत करवाया। समारोह में दिव्यांग बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं भी आयोजित की गईं। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार, अन्य अधिकारी, पहचान संस्था की अध्यक्ष चेतना शर्मा, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें