फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मटनसिद्ध में जिले का पहला ट्रांसफार्मर स्मार्ट मीटर स्थापित

Sat, 23 Aug 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मटनसिद्ध में स्थापित किया गया जिला का पहला स्मार्ट मीटर। बोर्ड।
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य विद्युत ऑपरेशन विंग मटनसिद्ध सबस्टेशन के समीप शुक्रवार को 250 केवीए ट्रांसफार्मर में जिले का पहला स्मार्ट मीटर लगाया गया। स्मार्ट मीटर के लगने से यहां पर उपभोक्ताओं की खपत की जानकारी सीधे बोर्ड को मिलेगी।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मटर में डीटीएन स्मार्ट मीटर स्थापित किया है। इससे प्रथम चरण में 300 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा। अब पहले ट्रांसफार्मर में जिले में यह स्मार्ट मीटर लगाया गया है, जिससे कि उपभोक्ताओं की खपत और अन्य जानकारियां बोर्ड को ऑनलाइन डाटा कंट्रोल सिस्टम के जरिये मिल सकेंगी।
स्मार्ट मीटरों के लगने से बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को घर-घर जाकर रीडिंग लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी। स्मार्ट मीटरों में एक विशेष सॉफ्टवेयर जोड़ा गया है, जिससे ये मीटर अपने आप रीडिंग भेजते हैं और यदि बिल भुगतान नहीं हुआ तो यह सिस्टम स्वतः बिजली कनेक्शन बंद कर देगा।
विज्ञापन

जिले में बिजली उपभोक्ताओं को अब स्मार्ट सुविधा मिलने जा रही है। बिजली बोर्ड की ओर से स्मार्ट बिजली मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दिशा में पहला कदम उठाते हुए संबंधित कंपनी ने सर्वे आरंभ कर दिया है
सर्वे में उपभोक्ता का नाम, पता, मौजूदा मीटर की स्थिति और बिजली कनेक्शन का प्रकार सहित जरूरी जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। जिले के करीब 2.15 लाख उपभोक्ताओं को स्मार्ट बिजली मीटर की सुविधा प्रदान की जाएगी। इन अत्याधुनिक मीटरों में उपभोक्ता कभी भी अपने मोबाइल फोन से यह देख सकेंगे कि उन्होंने कितनी बिजली खर्च की है। स्मार्ट मीटरों के संचालन और निगरानी के लिए हमीरपुर के अणु में एक अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।

कोट
मटनसिद्ध स्थित 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में पहला डीटीन स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया है। प्रथम चरण में इससे 300 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

-सौरभ राय, एसडीओ बिजली बोर्ड, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें