जिला स्तरीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते एसपी भगत सिंह ठाकुर सहित अन्य। स्रोत : पुलि
हमीरपुर। इंडोर स्टेडियम हमीरपुर में जिला स्तरीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ डीसी अमरजीत सिंह ने किया। रविवार देर रात तक चली प्रतियोगिता के परिणाम सोमवार को आएंगे।
इस अवसर पर डीसी ने बताया कि फिट पुलिस ही हिट पुलिस है। पुलिस कर्मियों का शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सशक्त रहना उनकी कार्यक्षमता और जनसेवा की भावना को और मजबूत बनाता है।
इस प्रतियोगिता में सभी थानों, पुलिस चौकियों, इकाइयों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय हमीरपुर के पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एसपी भगत सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
जिला स्तरीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते एसपी भगत सिंह ठाकुर सहित अन्य। स्रोत : पुलि