फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 65 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट से संवरेगा बाबा बालक नाथ का दरबार

Mon, 06 Oct 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध के लिए महत्वाकांक्षी योजना मंजूर की है। योजना के तहत एडीबी के सहयोग से 65 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें मंदिर परिसर और इसके आसपास के पूरे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित होगा। वहीं, देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बाबा बालक नाथ मंदिर में साल दर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके अलावा पीक सीजन में कई बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से कई सुविधाएं कम पड़ जाती हैं, जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने ऐसी परियोजना स्वीकृत की है, जिससे इस धार्मिक स्थल की कायाकल्प हो जाएगी।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान ने बताया कि 65 करोड़ रुपये की इस परियोजना में मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के अलावा आसपास के पुराने भवनों की जगह नए भवनों का निर्माण, बड़े पार्किंग स्थलों का निर्माण और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान इत्यादि कार्य शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस योजना के क्रियान्वयन से बाबा बालक नाथ मंदिर और इसके आसपास का पूरा क्षेत्र एक नए लुक में नजर आएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे जहां बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ेगी और उनकी यात्रा सुखद एवं सुविधाजनक रहेगी। वहीं, स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री की ओर स्वीकृत यह परियोजना निसंदेह, दियोटसिद्ध क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें