फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बरसात में लगने वाले पौधों का 20 से शुरू होगा वितरण

Thu, 09 Jul 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही उद्यान विभाग 20 जुलाई से फलदार पौधों का वितरण शुरू करेगा। विभाग ने इस वर्ष करीब 40 हजार पौधों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

आम, आंवला, लीची सहित अन्य फलदार पौधों के दाम में इस बार प्रति पौधा पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, पिकनट, चीकू और नींबू प्रजाति के पौधों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
फलदार पौधों के लिए किसान अपने नजदीकी बागवानी अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। बरसात का मौसम पौधारोपण के लिए उपयुक्त माना जाता है, इसलिए इस दौरान पौधों की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बागवान अनजान, अजय, अमित, अंकुश और रमन ने बताया कि खाद, मजदूरी और अन्य कृषि सामग्री की बढ़ती लागत के बीच पौधों के दाम बढ़ने से बागवानी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती लागत से छोटे और मध्यम किसानों के लिए नए बाग स्थापित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
वहीं, उद्यान विभाग का कहना है कि हर वर्ष किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जाते हैं।
कोट
फलदार पौधों की कीमतें आम लोगों की पहुंच में रखी हैं। बागवानों को बेहतर पौधे उपलब्ध करवाने के लिए विभाग प्रयासरत्त है। -राजेश्वर परमार, उपनिदेशक, बागवानी विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें