फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 20 लाख के ऋण पर विवाद, पुलिस ने बैंक को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

Wed, 13 Aug 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत दो पड़ोसियों में 20 लाख रुपये का ऋण लिए जाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामले में नगर निगम हमीरपुर के नयानगर निवासी विजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने के बाद बैंक को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है। इस मामले में सदर थाना में जांच अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है, हालांकि अभी तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार पुत्र भगवान दास ने कहा कि पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर कोर्ट में लंबे समय तक केस चला था। उन्होंने दावा किया है कि कोर्ट के आदेशों पर जमीन के लिए पड़ोसी को साढ़े पांच लाख रुपये की राशि चुकाई थी। इसके बाद वह लगातार पड़ोसी को जमीन की रजिस्ट्री के लिए कहते रहे, लेकिन वह टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन

विजय ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले ही केसीसी बैंक की अणु शाखा से पड़ोसी ने 20 लाख रुपये का ऋण लिया है। आरोप है कि मामले में बैंक की ओर से कोताही बरती है। उनकी जमीन पर फर्जी तरीके से ऋण जारी किया गया है। ऐसे में पुलिस को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें