फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर किया मंथन

Sun, 15 Jun 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ भरेड़ी की मासिक बैठक के बाद सदस्य। स्रोत : संघ
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ भरेड़ी की मासिक बैठक भरेड़ी में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के संरक्षक व सेवानिवृत्त डीन डॉ. कुलवंत राय ने की।
विज्ञापन

बैठक से पहले अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, बैठक में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भरेड़ी क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक सामूहिक योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया जाएगा। भरेड़ी में होने वाले कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ डॉ बीआर शर्मा विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं। सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक योगाभ्यास करवाएंगे। उन्होंने बताया कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आत्मिक शुद्धि का माध्यम है।
वहीं, बैठक में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में नेक राम शास्त्री, कैप्टन राजिंद्र, प्रताप शर्मा, चुनी लाल शर्मा, एमएल शर्मा, केएस भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें