फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डाइट में निपुण भारत कार्यक्रम पर की चर्चा

Tue, 13 Aug 2024 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डाइट गौना करौर में आयोजित समग्र शिक्षा की मासिक बैठक में उपस्थित उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गौना करौर में सोमवार को समग्र शिक्षा की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी और डाइट प्रधानाचार्य मदन बन्याल और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में छह शिक्षा खंडों के खंड परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा के समन्वयक, कनिष्ठ अभियंता और समग्र शिक्षा से जुड़े अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। बैठक के दौरान समग्र शिक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें आईसीटी, निपुण भारत, एफएलएन, समावेशी शिक्षा, लाइब्रेरी जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल थीं।
बैठक में जिला अधिकारियों ने समग्र शिक्षा कार्यक्रम की कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विद्या समीक्षा केंद्र शिमला से आई हुई टीम ने सभी प्रतिभागियों को वीएसके (विद्या समीक्षा केंद्र) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें