फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं टिक्कर में महिला ग्राम सभा में स्वच्छता और विकास कार्यों पर चर्चा

Tue, 09 Sep 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर पंचायत में आयोजित महिला ग्राम सभा में मौजूद महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। डिडवीं टिक्कर पंचायत में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत के विभिन्न वार्डों की महिलाएं शामिल हुईं। ग्राम सभा का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं, व्यक्तिगत स्वच्छता और बच्चों के पोषण के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य रेखा देवी ने बताया कि महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और गांव में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने महिलाओं की पंचायत और गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सभा में यह भी बताया गया कि महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। उन्होंने बच्चों की देखभाल, पौष्टिक आहार, साफ-सफाई और नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं ने बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर अपने अनुभव साझा किए और सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें