फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में सेप्टिक टैंक में रिसाव से बढ़ी गंदगी

Sun, 29 Mar 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शौचालय का सेप्टिक टैंक । संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बैरियर नंबर दो के समीप पुलिस पाेस्ट के नजदीक स्थित शौचालय के सेप्टिक टैंक में रिसाव होने से गंदगी का माहौल बना हुआ है। इससे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ धाम में चैत्र मास के मेले चल रहे हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। बैरियर नंबर दो के समीप स्थित पुलिस पोस्ट के नजदीक स्थित शौचालय का सेप्टिक टैंक में रिसाव होने से गंदगी फैल गई है। टैंक से लगातार रिसाव होने के कारण आसपास दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।
ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस पोस्ट के समीप फैली गंदगी से न केवल स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ गया है, बल्कि ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि उन्हें अभी समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि तुरंत कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सेप्टिक टैंक को ठीक करवाया जाएगा, ताकि पुलिस कर्मियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें