निजी अकादमी भरेड़ी में आयोजित दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता रही टीम को सम्मानित करते
भरेड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत निजी अकादमी भरेड़ी में आयोजित दो दिवसीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। इसमें अवाहदेवी की टीम बंगाणा को हराकर विजेता बनी।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीडीसी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गारला रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला बंगाणा और डीबीए हमीरपुर के बीच खेला गया, जिसमें बंगाणा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
दूसरा सेमीफाइनल ठाकुर ज्ञान मेमोरियल अवाहदेवी और बंगाणा के बीच खेला गया, जिसमें अवाहदेवी की टीम विजयी रही। इसके बाद फाइनल मुकाबला बंगाणा और अवाहदेवी के बीच खेला गया, जिसमें अवाहदेवी ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वीसी कौशल, सेवानिवृत्त डीपीई जगदेव सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र शर्मा, करतार सिंह भंडारी, प्रताप चंद शर्मा, एलआईसी के सेवानिवृत्त मैनेजर मनोहर लाल शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।