फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन अस्पताल में शीघ्र होगी 4 नर्सों की नियुक्ति

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक डॉक्टर निपुण जिंदल अपनी टीम सहित नादौन अस्पताल का औचक - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निदेशक मंडल सदस्य डॉ. निपुण जिंदल ने अपनी टीम सहित बुधवार को नादौन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ प्रबंध उप निदेशक डॉक्टर गोपाल बैरी व एसपीओ अनादि गुप्त, डॉ. संजय रणौत भी उपस्थित रहे। टीम ने अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की बारीकी से जांच की तथा उचित दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने अपने समक्ष लोगों को वैक्सीन लगवाई और प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए लगाए गए अन्य कमरों का निरीक्षण करने के बाद सभी वार्डों तथा लैब का भी दौरा किया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दी जा रही दवाइयों की उचित प्रविष्टियां न होने को लेकर नाराजगी जाहिर की तथा इसी माह के अंत तक इन्हें सुधारने के निर्देश दिए।
डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि अस्पताल में पाई गई कुछ कमियों व समस्याओं का शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा। आश्वासन दिया कि यहां स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए शीघ्र ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 4 नर्सों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं, लैब में आवश्यक एक मशीन को शीघ्र खरीदने का आदेश भी दिया ताकि, लोगों को टेस्ट करवाने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड करने में आ रही दिक्कतों के चलते सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों को ही एक ब्रिज कोर्स करवाया जाए ताकि, वह अल्ट्रासाउंड कर सकें। अस्पताल में बंद की गई दवाइयों की सरकारी दुकान को फिर से खोलने के संबंध में प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कौशल तथा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें