फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ईसीएचएस हमीरपुर में लगेगी डिजिटल एक्सरे मशीन

Fri, 07 Aug 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय स्थित पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) पॉलीक्लीनिक में जल्द ही आधुनिक डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित करने की तैयारी है। इसके लिए ईसीएचएस अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

मंजूरी मिलने के बाद पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को अत्याधुनिक एक्सरे सुविधा का लाभ मिलेगा। वर्तमान में उपयोग की जा रही पुरानी एक्स-रे मशीन की तुलना में नई मशीन उन्नत तकनीक से लैस होगी।
इससे मरीजों को कम रेडिएशन का सामना करना पड़ेगा और एक्सरे की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। इससे चिकित्सकों को रोग की सटीक पहचान करने में सुविधा मिलेगी। डिजिटल तकनीक के कारण एक्सरे रिपोर्ट कम समय में तैयार हो सकेगी।
विज्ञापन

साथ ही चित्रों को सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर साझा करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे उपचार प्रक्रिया अधिक प्रभावी और तेज होगी। ईसीएचएस अधिकारियों के अनुसार पूर्व सैनिकों और आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
कोट :

एक्सरे मशीन को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसे स्थापित किया जाएगा। इसमें विशेषता है कि इसकी स्पीड अधिक है और गुणवत्ता भी अच्छी रहेगी। -कर्नल चंद्रशेखर, प्रभारी ईसीएचएस हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें