फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सात महीने बाद ठीक हुई दयानंद चौक पर लगी डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन

Fri, 22 Aug 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दयानंद चौक पर लगी डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रदर्शित होते फलों और सब्जियों के दाम। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। दयानंद चौक पर लगी डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन सात माह बाद ठीक हो गई। लोगों को डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन पर सब्जियों और फलों के दामों की जानकारी मिलना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हमीरपुर की ओर से लगाई गई डिजिटल स्क्रीन पिछले सात महीने से बंद पड़ी थी। इस कारण लोगों को डिजिटल स्क्रीन का लाभ नहीं मिल रहा था। उन्हें सब्जियों और फलों के दामों की जानकारी नहीं मिल रही थी।
डिजिटल स्क्रीन पर सुबह से शाम तक रोजाना सब्जियों और फलों के दाम प्रदर्शित होते थे। प्रदर्शित दामों के आधार पर अधिकतर लोग दुकानदारों से फल और सब्जियां खरीदते थे। लंबे समय से बंद पड़ी स्क्रीन को ठीक करने की मांग काफी समय पहले लोगों ने विभाग से की थी। उस मांग को पूरा करने के लिए विभाग को करीब सात महीने का समय लग गया।
विज्ञापन

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले हमीरपुर के जिला नियंत्रक शिवराम राही ने बताया कि डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन में तकनीकी खराबी आई थी। इस कारण यह संचालित नहीं हुई। तकनीशियन को बुलाकर स्क्रीन को ठीक कर दिया गया है। अब पहले की भांति लोग डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन पर फलों और सब्जियों के मूल्यों की जानकारी को प्राप्त कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें