फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऑफलाइन और ऑनलाइन बिजली बिल में अंतर, उपभोक्ता परेशान

Sat, 23 May 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। विद्युत बोर्ड उपमंडल बड़सर के तहत विद्युत बोर्ड की ओर से जारी बिलों ने उपभोक्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन बिल भुगतान में राशि का अंतर दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ मामलों में प्रिंट किए गए बिल में अलग राशि दिखाई दे रही है, जबकि ऑनलाइन भुगतान पोर्टल पर ऑफलाइन बिल से दोगुणा राशि सामने आ रही है। ऐसे में लोग यह समझ नहीं पा रहे कि आखिर किस राशि का भुगतान सही माना जाए।
बड़सर में एक उपभोक्ता को विद्युत बिल 680 रुपये प्राप्त हुआ, लेकिन जब उसने ऑनलाइन माध्यम से बिल जमा करने का प्रयास किया, तो विद्युत विभाग के पोर्टल पर देय राशि 1180 रुपये दिखाई दे रही है। राशि में करीब 500 रुपये का अंतर देखकर उपभोक्ता हैरान रह गया।
विज्ञापन

उपभोक्ता का कहना है कि यदि इस प्रकार की स्थिति बनी रहती है तो कई लोग अनजाने में अतिरिक्त भुगतान भी कर सकते हैं। लोगों का कहना है कि विद्युत बिलों में इस तरह की विसंगतियां आम उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं।
वहीं, विद्युत बोर्ड सहायक अभियंता विजय पटियाल ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। मशीनों का सॉफ्टवेयर सही तरीके से अपडेट न होने के कारण यह समस्या सामने आई है। उन्होंने कहा कि जो भी बिल राशि ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाई दे रही है, उसी के अनुसार भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें