फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के स्थापना दिवस पर धूमल ने लोगों को बधाई दी

Mon, 01 Sep 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के लोगों को बधाई दी है।
विज्ञापन

मीडिया को दिए बयान में धूमल ने बताया कि एक सितंबर 1972 को हमीरपुर जिले को एक अलग प्रशासनिक इकाई के रूप में तब बनाया गया था, जब हिमाचल सरकार ने इसकी सीमाओं का पुनर्गठन किया था। अपनी स्थापना के बाद से ही हमीरपुर अपनी उच्च साक्षरता दर, अनुशासित और देशभक्त युवाओं और राष्ट्र सेवा, विशेष रूप से सशस्त्र बलों के माध्यम से एक मजबूत परंपरा के लिए जाना जाता रहा है।
देश के लिए सेवा और बलिदान देने वाले वीर सैनिकों और अधिकारियों के अद्वितीय योगदान के कारण इस क्षेत्र को वीरभूमि कहा जाता है। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से तकनीक, उद्यमिता और शिक्षा के आधुनिक अवसरों को अपनाने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार हमीरपुर की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत को कायम रखने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह वर्तमान सरकार से अपेक्षा करते हैं कि हमीर उत्सव जैसे राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव को फिर से शुरू करे। इससे आने वाली पीढ़ियों को हमीरपुर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का पता चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें