फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दख्योड़ा पेयजल स्कीम के संवर्धन पर खर्च होंगे 1.45 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की दख्योड़ा पेयजल योजना के संवर्धन पर 1.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना से क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लोगों को पेयजल समस्या से छुटकारा मिलेगा। ढटवाल क्षेत्र की आठ पंचायतों को इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या के लिए परेशान होना पड़ता है लेकिन, अब समस्या नहीं रहेगी। इस क्षेत्र की सठवीं, दख्योड़ा, महारल के लोगों को गर्मी के मौसम में पानी के लिए परेशान होना पड़ता था लेकिन, अब स्कीम के संवर्धन से लोगों को घरद्वार पर स्वच्छ पेयजल मिलेगा। क्षेत्र के लोगों अजय कुमार, रामकुमार, महिंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, सुखचैन, अरविंद, मोहन, रूपलाल, विवेक कुमार, स्वरूप चंद, रजनी देवी, ऊषा देवी, विमला देवी, कल्पना देवी, मीना देवी ने विभाग तथा सरकार का इस कार्य के लिए आभार प्रकट किया है। जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता जितेंद्र गर्ग ने कहा कि इस स्कीम के संवर्धन पर एक करोड़ 45 लाख की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें