धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्धता मिल गई है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय ने सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद ही यह संबद्धता प्राप्त की है।
वर्तमान में विद्यालय में लगभग 250 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में विशेष लाभ मिलेगा। आगामी सत्र से विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान रजनीश ठाकुर ने बताया कि यहां के विद्यार्थियों को बड़े शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही क्षेत्र में प्राप्त होगी। संवाद